Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री एवं मेयर ने वार्ड 21 में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

 कैबिनेट मंत्री एवं मेयर ने वार्ड 21 में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 21लाल मंदिर में शिव विहार कालोनी में मुंख्य सड़क के पुनर्निर्माण तथा विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी भी मौजूद रही। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर शिव विहार विकास समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल व वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी का स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पार्षद पिंकी चौधरी की मांग पर वार्ड नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार जनसुविधाओं के लिए तेजी से विकास कार्य करा रही है।धर्मनगरी हरिद्वार के चहुंमुखी विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।पथ प्रकाश,सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। पार्षद पिंकी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल का आभार जताया और कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।शिव विहार विकास समिति के संरक्षक डा.केपीएस चौहान ने कहा कि पार्षद पिंकी चौधरी कालोनीवासियों की सेवा में समर्पित रह कर समस्यायों के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहती है। इस दौरान दिनेश गोयल,राजेंद्र,सत्येंद्र चौधरी,हरीश,किशन चौधरी,सतीश चौहान,अविनेश कौशिक,छोटेलाल शर्मा,डा.एसपी चमोली,सतपाल सिंह दीवान,दीपक चौहान,विनीत चौहान, सत्येन्द्र चौधरी,राजेन्द्र सिंह रोहेला,ममता सिसोदिया,हरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना