Ticker

6/recent/ticker-posts

महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री

 महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री

निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल करने की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने देहरादून में सूचना लोकसम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हरिद्वार जनपद में निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री ने महानिदेशक से विनम्रता पूर्वक विचार कर मान्यता नवीनीकरण में छोड़े गये पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने का अनुरोध किया। अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक ने निरस्त मान्यताओं की पुनःगंभीरता से जांच करा कर मान्यता बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-पूजन, राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना