सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही उमड़ी भारी भीड़
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी।भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में यात्री और पर्यटक हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की अपेक्षा कर रहे पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के प्रबंध किए हैं।लेकिन स्नान से एक दिन पूर्व ही लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर भगत सिंह चौक, पुराना रानीपुर मोड़,ऋषिकुल तिराहा,देवपुरा चौक आदि कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गयी।जाम खुलवाने और यातायात सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।एसएसपी नवनीत सिंह स्वयं स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।एसएसपी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।एक दिन पूर्व बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से नेशनल हाईवे पर गाड़ियों का काफिला दिखाई दे रहा है। लेकिन जाम की स्थिति नहीं है।
0 टिप्पणियाँ