संत निरंकारी मिशन की सभी ब्रांचों में योग दिवस पर कार्यक्रम
मनमोहन कृष्ण ने कराया योगाभ्यास, हास्य योग से साधक हुए आनंदित
रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल
सहारनपुर-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को संत निरंकारी मिशन की जिले की सभी ब्रांचों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के दिशा-निर्देश पर सत्संग भवनों में ये कार्यक्रम हुए।
सहारनपुर शहर में संयोजक हरबंस लाल जुनेजा की व्यवस्था के तहत संत निरंकारी सत्संग भवन बेरीबाग में योग सत्र चला। यहां मनमोहन कृष्ण ने साधकों को योगाभ्यास, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम कराए।कार्यक्रम में हाथ, कंधे, गर्दन, कमर और आंख-कान सहित पूरे शरीर की कसरत कराई गई। प्राणायाम सत्र में कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, अग्निसार, भ्रामरी, उज्जायी और आंतरिक कुंभक का अभ्यास हुआ। अंत में हास्य योग से साधक खासे आनंदित हुए।ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। मिशन का उद्देश्य इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ