Ticker

6/recent/ticker-posts

विहिप प्रदेश अध्यक्ष ने की विकासनगर हत्यांकाड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

 विहिप प्रदेश अध्यक्ष ने की विकासनगर हत्यांकाड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- विहिप प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत वैरागीवाला में भाजपा के स्थानीय नेता एवं हिन्दू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद कश्यप की हत्या की घटना की निंदा करते हुए गहरा दुःख किया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रविदेव आनंद ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे शांतिप्रिय प्रदेश के लिए यह अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।रविदेव आनंद ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ पूर्ण संवेदना एवं दृढ़ता के साथ खड़ी है।विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को हर संभव सामाजिक,नैतिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करेंगे।किसी भी निर्दाेष नागरिक के साथ होने वाले अन्याय को समाज स्वीकार नहीं कर सकता।उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाया जाए।साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं समुचित आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की जाए।विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड का मानना है कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं कानून के शासन को बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जानी चाहिए।किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा एवं संगठित आपराधिक गतिविधि को कठोरता से कुचलना प्रशासन का दायित्व है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे भागवताचार्य पं. उद्धव कोदंड