विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने मे करे सहभागिता - नरेंद्र कश्यप
धीमान कल्याण महासभा ने किया मंत्री का भव्य स्वागत
रिपोर्ट सुधीर सोहल
सहारनपुर -उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग संपर्क कार्यक्रम के तहत जैन कॉलेज के धीमान कल्याण महासभा के संस्थापक डॉ के पी सिंह धीमान के निवास पर जाकर प्रबुद्ध जनों से संपर्क किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अभियान संबंधी पत्रकों का वितरण किया गया।
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, उद्योगों को बढ़ावा देने, बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, आधारभूत संरचना के विकास, महिला सुरक्षा, किसान कल्याण तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन का मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया ।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बोधराम धीमान, अध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सोहल, पंकज धीमान, बलवीर धीमान, डॉ प्रमोद धीमान, मास्टर विनोद धीमान, संदीप धीमान, सुनील पंवार, हेमंत धीमान, सोनम कश्यप भी उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ