Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन 22जुलाई से

झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन 22जुलाई से

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- सिंधू एकता मंच की और 22 व 23जुलाई को हरिद्वार मे झूलण की मौज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में लगभग एक हजार श्रदालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महाराष्ट्र के उल्लासनगर स्थित साई वसणशाह सेवा मंडल के पीठाधीश्वर बाबा साई कालीराम साहिब के सानिध्य मे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं ।कार्यक्रम के दौरान पूजा अर्चना,सत्संग,बहिराणा साहिब की भव्य पालकी शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हरिद्वार पहुंचने पर राजेश नैथानी के संयोजन में बाबा सांई कालीराम साहिब व मन्नत सांई का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।दिलीप बजाज व नवीन कृपलानी ने कहा कि हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में बडी संख्या मे श्रदालु शामिल होते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महाकुंभ-2027 भारत की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व होगा-पुष्कर सिंह धामी