Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदिर में दो साधुओं की हत्या,पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

 मंदिर में दो साधुओं की हत्या,पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के सनसनीखेज मामले में जांच तेज हो गई है।पुलिस की शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं।बताया जा रहा है कि हत्या से पहले मंदिर परिसर में शराब पी गई थी और घटना के बाद मंदिर का मुख्य पुजारी समेत कई लोग फरार हो गए।मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे शव पुलिस के अनुसार, मंदिर के सेवादार पंकज ने दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी थी।इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जांच के दौरान मंदिर के पास जंगल में खुदाई कराई गई,जहां सोमवार की रात गड्ढे से दो साधुओं के शव बरामद हुए।मृतकों में एक की पहचान सेवागिरि के रूप में हुई है,जबकि दूसरे साधु की पहचान की प्रक्रिया जारी है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सेवादार पंकज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर के अनुसार,18जुलाई की रात मंदिर परिसर में साधु उत्तम गिरि,सेवा गिरि,अखिल गिरि,एक अन्य साधु,आशू,पंडित राममिलन सहित कई लोग मौजूद थे।आरोप है कि रात के समय सेवागिरि और उत्तम गिरि शराब पी रहे थे।इसी दौरान सेवादार पंकज को धमकाया गया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।तहरीर में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई की सुबह करीब साढ़े चार बजे पंकज ने मंदिर के पास जंगल में उत्तम गिरि और आशू को गड्ढा खोदते देखा।इसके बाद उसे मंदिर से बाहर भेज दिया गया बाद में उसे पता चला कि मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई है घटना के बाद से ही उत्तम गिरी अखिल गिरी राम मिलन और आशु फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस को मंदिर के मुख्य पुजारी पर भी संदेह है। पुलिस द्वारा इन सभी लोगों की तलाश में लगातार दविश दी जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शिवपुरी इस हत्याकांड का पर्दा फाश कर दिया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हाउस अरेस्ट कर दबाई जा रही है लोकतंत्र की आवाज-अरविन्द पालीवाल