Ticker

6/recent/ticker-posts

कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने यूआईआईडीबी योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

 कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने यूआईआईडीबी योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-कुंभ 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार द्वारा आज यूआईआईडीबी की योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन,शौचालय एवं ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट को वेंडिंग जोन को व्यवस्थित एवं सुव्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए,ताकि स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।नगर आयुक्त ने क्षेत्र में निर्माणाधीन शौचालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने तथा ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 को देखते हुए क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान आशीष भट्ट,परियोजना प्रबंधक,सुशील रामोला,सहायक अभियंता एवं आनंद , यूआईआईडीबी कार्यालय उपस्थित रहे।नगर निगम हरिद्वार की ओर से टी.एस.सुश्री निशात अंसारी एवं शिव सिंह चौहान उपस्थित रहे।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए,जिससे कुंभ 2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए- रविकांत मलिक