श्री कृष्ण के बाल रूप की स्थापना कर जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शिव विहार ज्वालापुर स्थित श्रीराम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम मंदिर में श्री कृष्ण के बाल रूप की स्थापना कर जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।बालाजी मंदिर में भक्तों का सुबह से ही आना जाना लगा रहा।विशेष तौर से नन्हे भक्तों ने बालकृष्ण का रूप धारण कर मंदिर में आकर अपने आदर्श की पुजा पाठ की।मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होते ही भक्तों ने बालकृष्ण भगवान के जयकारे लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कुशलपाल सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार से मानवता को मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया था।इसलिए इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस अवसर पर सचिव अविनेश कौशिक,ट्रस्टी डॉक्टर केपीएस चौहान,एवं अमित नामदेव, चंद्रशेखर नामदेव,रामविलास कुशवाहा,राजेंद्र सिंह राणा,राधेश्याम,मास्टर दीपक चौहान,पंडित रमेश जुयाल,सीमा चौहान,पिंकी वाधवा,कोमल,प्रिया,सुनीता चौहान,गुनगुन,शनाया पाखी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ