Ticker

6/recent/ticker-posts

हरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हरी ग्रुप के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी के संयोजन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हरी ग्रुप के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी के संयोजन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

नकुड़-सहारनपुर रोड स्थित हरी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हरी ग्रुप के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी के संयोजन में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी मेरठ जोन भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह, मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी सहित 6 आईपीएस-आईएएस अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, महिलाओं व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशा मुक्ति, बाल विवाह की रोकथाम और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एडीजी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। अब तक इसके पांच चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। छठे चरण में और अधिक गुणवत्ता के साथ प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज नवरात्र में मां कात्यायनी के दिन बच्चों के साथ संवाद किया गया। ब्रांड एंबेसडर प्राची चौधरी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन किया है और अब ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बच्चों से भी इसी तरह आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। एडीजी ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर जनपद के सभी शक्तिपीठों और शिवालयों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। सभी धार्मिक स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 
कार्यक्रम में मिशन शक्ति के पोस्टरों का वितरण भी किया गया। जिसके माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं व बच्चों को आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, गर्भवती महिलाओं के लिए 102 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल है। इस अवसर पर हरी ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चौधरी, एनपी राठौर, मयंक चौधरी, संजीव चौधरी, संजय चौधरी, बालिस्टर चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट