Ticker

6/recent/ticker-posts

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में भव्य 'डांडिया ड्यूडेज़' का आयोजन, मुख्य अतिथि राघव लखनपाल शर्मा ने बढ़ाया उत्साह

 सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में भव्य 'डांडिया ड्यूडेज़' का आयोजन, मुख्य अतिथि राघव लखनपाल शर्मा ने बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, जनता रोड स्थित विद्यालय प्रांगण में गुरुवार, 16 अक्टूबर को 'डांडिया ड्यूडेज़ - द जयपुरिया डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में शाम 6 बजे से ही श्रद्धा, उल्लास और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राघव लखनपाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्री एच. एन. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के न्यासीगण श्री विवेक मनोचा, श्री नितिन गर्ग, श्री आशीष गर्ग, श्री मनोज तनेजा, श्री भारत मिगलानी, श्री कार्तिक खुराना, श्री गुलशन तनेजा एवं श्री सुधीर मिगलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अरोड़ा ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा त्यागी (सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल) एवं श्रीमती ममता सूद (ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल) तथा प्रशासनिक प्रबंधक श्री अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यालय में कंजक जिमाई (कन्या पूजन) का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्ति को समर्पित 9 देवियों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई।
मंच संचालन सिमरन डांग और सुगंधा बजाज ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं, शिक्षिकाओं और माताओं द्वारा अलग-अलग मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही नृत्य समूह - आस्था रहेजा, आयुषी और राशि राजपूत ने तथा संगीतमय प्रस्तुति मयंक पंत, मिताली और दीपक लाम्बा ने दी।इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं युक्ति, समीक्षा, सिमरन, बबली, भारती, प्रिया, मिताली, तान्या, सुगंधा, मोनिका, एकता, सारिका, पूजा, रिया, अनुभव, विशाल, नितिन, रवि, ईशान, विनीत, सीमा, ताहर, साक्षी सुखीजा, मुस्कान नंदा, आस्था कक्कड़, निधि शर्मा, महक बथला और शान का विशेष योगदान रहा।विद्यालय परिसर में खान-पान के स्टॉल, मेहंदी, नाखून शृंगार, चित्रकारी, उपहार योजना और बच्चों के लिए खेल आकर्षण का केंद्र रहे।अंत में प्रधानाचार्या द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट