तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
जिलाधिकारी ने जन शिकायतों का कराया निस्तारण
आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी यदि मौके पर उभयपक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 66, विकास की 03, पूर्ति की 03, पंचायती राज की 02, डूडा की 03, जिला विद्यालय निरीक्षक की 01, एसडीए की 01, लोक निर्माण विभाग की 03, नगर निगम की 03 कुल 85 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से राजस्व विभाग की 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने सभी पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीडीओ डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर श्री विकास कुमार पांडेय, तहसीलदार सदर श्री गौरव कुमार सहित सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ