Ticker

6/recent/ticker-posts

विद्युत उपकरण के साथ दो ट्यूबवेल चोर गिरफ्तार

 विद्युत उपकरण के साथ दो ट्यूबवेल चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-थाना नागल पुलिस ने क्षेत्र में घटित हुई ट्यूबवेल चोरी की घटना में संलिप्त दो ट्यूबवेल चोरों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने ताजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो ट्यूबवेल चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एल्यूमिनियम व तांबा, केबिल, 5 कटआउट, पलास व पेचकस आदि बरामद हुए है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए वह घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों की पहचान बुरहान उर्फ डिब्बा व इसरार निवासी गांव दनियालपुर नौजली थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक रणपाल सिंह, मशकूर, सुनील कुमार व दीपक आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट