ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने विभिन्न कॉलेज का भृमण कर विधान परिषद चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी के लिए किया तूफ़ानी प्रचार
रिपोर्ट डॉ.ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने आगामी विधान परिषद के चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेज जाकर तूफ़ानी प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने जैन इंटर कॉलेज, गोचर कृषि इंटर कॉलेज, गुर्जर औद्योगिक संस्थान,किसान जनता इंटर कॉलेज उमरी कलां,रमेशवती इंटर कॉलेज उमरी खुर्द आदि में पहुँच कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।विजयपाल सिंह ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो न केवल समस्याओं का समाधान कराए,सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए बल्कि आप लोगों के सुख दुख में भी साथ खड़ा रहे।नक्षत्र पँवार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी निसन्देह आपकी कसौटी पर खरे उतरेंगे और शिक्षकों के लिए अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।इस दौरान शिक्षकों ने समर्थन का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ