Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूली बच्चों ने रंगोली में उकेरा ‘विकसित भारत’

 स्कूली बच्चों ने रंगोली में उकेरा ‘विकसित भारत’

- विकसित भारत के लिए हर रोज एक सकारात्मक कार्य करें- महापौर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आज ‘‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘हयूमन रंगोली’’ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर 2026 से ‘‘विकसित भारत 2047’’ हेतु शुरु किए गए सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में ही आज का आयोजन किया गया। 

‘हयूमन रंगोली’ में विभिन्न स्कूलों के बच्चों, शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभिन्न जनहित की योजनाओं को समाहित करते हुए स्टेडियम में रंगों की एक अद्भुत छटा बिखेरी वहीं रंगोली के चारों ओर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हयूमन रंगोली भी बनायी और एकता का संदेश दिया। रंगोली में स्कूली बच्चों ने विकसित भारत की झलक दिखायी। रंगोली के बीच में अशोक चिह्न के साथ विकसित भारत उकेरा तो ‘हरित ऊर्जा और पर्यावरण’, ‘बुलेट ट्रेन’, ‘ब्रह्मोस का उत्पादन’, ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना’,‘हरित भारत-स्वच्छ भारत’, ‘डिजिटल इण्डिया’,‘ स्वास्थय एवं शिक्षा’, ‘कौशल भारत-कुशल भारत’, ‘कामधेनु योजना’,‘जल संरक्षण’, आदि के चित्रों को उकेरते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ते देश की तस्वीर पेश की।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे हर रोज एक ऐसा सकारात्मक कार्य करें कि 2047 में भारत अपने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, भारत ने बुलेट टेªने से लेकर ब्रह्मोस तक स्वच्छता से लेकर शिक्षा तक हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अच्छे लक्ष्य के साथ श्रेष्ठ नागरिक बनने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। 
इससे पूर्व महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि, सिटी मजिस्टेªट कुलदीप कुमार, कर्नल आर के माही (एनसीसी 26वी बटालियन) ने रंगोली का अवलोकन किया। मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में  पूर्व उपसभापति व पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद राजू सिंह, के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री कोमल, नगर शिक्षा अधिकारी सुदेश त्यागी, एआरपी डॉ. गोपाल शर्मा, राजेंद्र पाण्डेय के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा छात्र-छा़ाएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने किया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर रूही अंजुम ने किया तूफानी दौरा, परविंदर भाटी और नितिन तोमर के लिए मांगे वोट